
दुर्ग जिले के ग्राम कोड़िया भानपुरी मार्ग में एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया जहां पर अंडा निवासी एक युवक कैलाश महिलांगे [ 25 वर्ष ] पिता मोहरदास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी अनुसार युवक धनोरा की ओर से आ रहा था वह अपना निवास अंडा जा रहा था जहां कोड़िया क्रास होते ही एक मोड़ है जहां पर गाड़ी का बैलेंस खराब हुआ और सड़क में गिरने के बाद किसी अज्ञात वाहन में टक्कर हो गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. लोगों ने 108 में कॉल किया, मौके पर मौत होने से 108 भी वापस चली गई. पुलिस से बहस जारी है इस बीच लोगों का हुजूम जमा हुआ है क्षेत्र उतई थाना अंतर्गत आता है, वहीं अंडा थाना के कुछ स्टाफ भी मौके पर मौजूद हैं साथ में युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.

बहरहाल खबर लिखे जाने तक डेड बॉडी नहीं उठ सका है. ग्रामीण खराब सड़क को लेकर कई बार विभागों का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन छोटा सा एक किलोमीटर का रास्ता खतरनाक होने के कारण रोड जानलेवा बना हुआ है जिससे ग्रामीण नाराज है, मुआवजा की भी मांग की जा रही है, मौके पर सैकड़ो की भीड़ जुटी हुई है रोड जाम करने की तैयारी भी लोग कर रहे हैं. युवक के दो बच्चे भी हैं.





