दुर्ग/चिंगरी। ग्राम चिंगरी निवासी 25 वर्षीय अतुल कुमार सूर्यवंशी, पिता बलराम सूर्यवंशी, के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अतुल कुमार 29 सितंबर 2026 से लापता हैं। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने बताया कि अतुल के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। मामले की सूचना थाना अंडा में भी दी गई है।
परिजनों ने अपील की है कि अतुल कुमार के बारे में जानकारी मिलने पर नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। सही एवं उपयोगी जानकारी देने वाले व्यक्ति को परिवार की ओर से उचित इनाम देने की बात भी कही गई है।
लापता युवक का विवरण:
नाम: अतुल कुमार सूर्यवंशी
उम्र: 25 वर्ष
पिता: बलराम सूर्यवंशी
निवासी: ग्राम चिंगरी
थाना: अंडा
लापता होने की तारीख: 29 सितंबर 2026
अपील: अतुल कुमार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत परिजनों या पुलिस को सूचना दें। परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है।








