Dhaara News

Durg Breaking: गोकुल वर्मा को कृषि और सुश्री प्रतिभा को स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग मे कौन? पढ़े ये खबर…

दुर्ग जनपद पंचायत में बचे हुए विभागों के आज सभापति निर्वाचित हुए, जनपद सदस्य गोकुल वर्मा कृषि विभाग के सभापति बनाए गए हैं, तो वहीं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के सभापति के रूप में प्रतिभा देवांगन को जिम्मा मिला है. महिला बाल विकास विभाग मे सभापति अभी भी रिक्त हैं एक सदस्य अभी भी इस समिति की नाराज बताई जा रही हैं जिसकी वजह से इस विभाग के सभापति का निर्वाचन नहीं हो सका. फिलहाल दुर्ग जनपद पंचायत में लगातार उठापटक की ख़बरें सामने आ रही है, आने वाले सामान्य सभा मे  रोचक मुद्दे उठने और गहमागहमी होने की उम्मीद है.

उक्त निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी श्री हरवंश मिरी सहायक पीठासीन अधिकारी श्री रुपेश पांडे उपस्थित रहे.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment