Dhaara News

दुर्ग कलेक्टर ने ली बैठक नगरीय निकायों में आरंभ होंगे 12 मिलेट्स कैफे

गुलाब @ दुर्ग

  • नगरीय निकायों में आरंभ होंगे 12 मिलेट्स कैफे, मिलेट्स के शानदार व्यंजनों का लुत्फ से सकेंगे शहरवासी
  • भिलाई में 2 और दुर्ग में एक मिलेट कैफे आरंभ होगा, मिलेट्स आन व्हील भी आरंभ होगा
  • जैविक सीमार्ट आन व्हील्स भी चलेगी, कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बैठक में दिये निर्देश

दुर्ग 07 फरवरी/ मिलेट्स के व्यंजनों की लोकप्रियता को देखते हुए जिले के नगरीय निकायों में 12 मिलेट्स कैफे आरंभ किये जाएंगे। यहां मिलेट्स से बनने वाले लोकप्रिय व्यंजन नागरिकों के लिए उपलब्ध होंगे। इसका संचालन एनयूएलएम से जुड़े महिला समूह के उद्यमी करेंगे। मिलेट्स व्यंजनों के विशेषज्ञ शेफ इन्हें व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। मिलेट्स कैफे के संबंध में आज बैठक में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों से विस्तार में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मिलेट्स आन व्हील भी तैयार करें ताकि मिलेट्स के पौष्टिक व्यंजनों को और लोकप्रियता मिल सके और उद्यमियों के लिए अच्छे अवसर पैदा हो सकें। कलेक्टर ने कहा कि भिलाई में 2 और शेष नगरीय निकायों में एक मिलेट कैफे आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि मिलेट के व्यंजन काफी स्वादिष्ट होते हैं और दुर्ग के नागरिकों के लिए भी यह खास अनुभव होगा। इसी तरह जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी जैविक सीमार्ट आन व्हील भी निकट भविष्य में आरंभ किया जाएगा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

नगरीय निकायों में वृहत स्तर पर बायो फ्लाक में पाली जाएंगी मछली– कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों के गौठान में ऐसी आजीविकामूलक गतिविधियां करनी हैं जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो। इसके लिए बड़े पैमाने पर बायोफ्लाक लगाकर मछली पाली जा सकती है। बायोफ्लाक में बहुत कम जगह में बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन होता है। जो भी गतिविधि करें, बड़े पैमाने पर करें। इसके लिए हर संभव मदद की जाएगी।

मोर शहर, मोर जिम्मेदारी में सबसे करेंगे घर के सामने दो पौधे लगाने का आग्रह

कलेक्टर ने कहा कि शहर की सुंदरता पौधों से हैं। हमारे शहर की सुंदरता हम सब की जिम्मेदारी है। मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत हम सबसे अपने घर के सामने दो पौधे लगाने का आग्रह करेंगे। इसके लिए रेसीडेंशियल सोसायटी के लोगों के साथ मिलकर काम करना होगा। हर व्यक्ति घर के सामने अथवा अपने पार्क में पौधे लगाएगा तो हरियाली का दायरा स्वतः ही बढ़ जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं इसके लिए रेसिडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारियों से मिलेंगे। टैक्स बढ़ाएं, सुविधाएं बढ़ाएं- कलेक्टर ने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए विज्ञापन आदि के माध्यम से अधिक राशि जुटाएं। साथ ही टैक्स कलेक्शन भी पूरी तरह होना चाहिए, इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें। कलेक्टर ने कहा कि शहर में मच्छरों के उन्मूलन की दिशा में भी काम होगा और इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को वेंडिंग जोन बनाने के संबंध में हुई कार्रवाई पर भी जानकारी ली।

पटवारी प्रतिवेदन कितने दिन से लंबित, होगी समीक्षा

कलेक्टर ने कहा कि पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन समय पर मिलते रहें तो राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हो जाता है। उन्होंने सभी एसडीएम को पंद्रह दिन से अधिक, एक महीने और दो महीने से अधिक लंबे समय तक प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों की सूची देने कहा ताकि विलंब के कारणों के संबंध में जानकर इस संबंध में समुचित कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने सबसे पहले राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि राजस्व संबंधी समस्याओं के समुचित निराकरण के लिए राजस्व कैंप आयोजित किये जा रहे हैं जहां मौके पर ही लोगों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग