
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दीपक बैज एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं अखिल हुसैन संगठन महामंत्री, राकेश ठाकुर दुर्ग जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दुर्ग किसान कांग्रेस के नेतृत्व में दिनांक 15 अक्टूबर दिन बुधवार को समय दोपहर 12:30 बजे किसान कांग्रेस के विभिन्न मांगों को लेकर
जिसमें एग्री स्टेट पोर्टल के खामियों के चलते 65% किसानों का पंजीयन अधूरा होने एवं खरीदी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों के धान को एकमुश्त 3286 रुपए में खरीदी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में धरना देकर
जिला पंचायत के सामने मंच से कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर प्रस्थान किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा.
दुर्ग जिले के सभी किसान भाइयों सहित कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री गण, पूर्व विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी गणों, सेवादल, सम्मानित महिला कांग्रेस, जिले एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई विंग, समस्त जिला, जनपद पंचायत के सदस्य, पार्षद, पंच, सरपंच, पूर्व पंचायत, पूर्व निगम, पूर्व नगर पंचायत के पदाधिकारियों तथा किसान कांग्रेस के सम्मानित पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से निवेदन कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसानों से किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर ने आग्रह पूर्वक निवेदन किया है.