Dhaara News

दुर्ग तहसीलदार की अनुपस्थिति से हाहाकार, युवा कांग्रेस ने तालाबंदी की दी चेतावनी

दुर्ग, 6 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग तहसील में तहसीलदार ढाल सिंह बीसेन सहित अन्य तहसीलदारो की लंबी अनुपस्थिति से प्रशासनिक काम ठप हो गए हैं। पिछले दो हफ्तों से तहसीलदार S.I.R. (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) की गोपनीय ड्यूटी पर होने का दावा कर रहे हैं, जिससे नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र और जमीन संबंधी मामले अटके पड़े हैं। ग्रामीण लोग तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही।
तहसील कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि सुबह साहब लोग आते हैं, लेकिन दिन भर के लिए कहीं चले जाते हैं। लोग घर से उम्मीद लेकर निकलते हैं कि तहसीलदार साहब बैठे होंगे, मगर हर दिन उन्हें सिर्फ खाली कुर्सी नजर आती है।
तहसीलदार ने फोन पर कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था है और जल्द लौटेंगे, SIR मे भिलाई मे ड्यूटी लगीं है उन्होंनें कहा कि क्या करें सभी तहसीलदार का यही हाल है आगे मैनेज करेंगे,

लेकिन तहसील कार्यालय आने वाले लोगों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। इस बीच, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख ने कड़ी चेतावनी दी है – “गरीब किसानों-मजदूरों की परेशानी देखते हुए 48 घंटे में समाधान न हुआ तो तहसील ऑफिस पर ताला जड़ देंगे। यह सरकार और जिला प्रशासन की नाकामी है।”
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह मुद्दा बड़ा रूप ले सकता है। जिला कलेक्टर कार्यालय से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment