
दुर्ग जनपद पंचायत में संचार संकर्म विभाग के बैठक में पूर्ण निर्माण विकास कार्यों तथा क्षेत्र में प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बुधवार को जनपद सभागार में की गई.
जहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मिनीमाता चौक पुलगांव से अंजोरा तथा ग्राम अंडा बालोद सीमा तक लगाए जाने वाले पौधारोपण तथा पीडब्ल्यूडी के द्वारा प्राक्कलन के अनुसार प्रति पौधा की दर से राशि जमा कराया जाना पाया गया लेकिन वन विभाग द्वारा अभी तक पेड़ नहीं लगाया गया है इस मामले पर अधिकारियों से जवाब तलब किया गया जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया की खपरी जलाशय से जो नहर में पानी छोड़ा जा रहा है वह गांव के प्रत्येक किसान को बराबर रूप से दिया जाए और कोई किसान पानी रोकने की हिमाकत करता है उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा खपरी जलाशय गहरीकरण का सभा में प्रस्ताव प्रकरण तैयार करके वित्त विभाग को भेजने का सुझाव दिया गया.

संचार संकर्म समिति सभापति लोमश चंद्राकर एवं सदस्य समिति के सदस्य जितेंद्र टण्डन, के द्वारा समिति का बैठक जनपद पंचायत दुर्ग कार्यालय में हुआ. बैठक में उपस्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा हुई विभाग के अधिकारियों से पूछा गया एवं रुदा गांव में जो टंकी का मामला है उसके संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर जवाब में मिला की 15 से 20 दिनों के अंतर्गत जो टंकी आनी थी उसको लगाया जाएगा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के माध्यम से गांव में जो बोरखनन हुआ था वह अगर खराब होता है तो उसके पार्ट्स का वहन विभाग के द्वारा किया जाता है जानकारी दी गई
क्रेडा विभाग से मौजूद अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभाग के माध्यम से लगाए जाने वाले पानी टंकियां का सफाई हर तीन महिने मे किया जाए और साथ ही साथ जन प्रतिनिधियों के बात को सुना जाए एवं बात को अमल किया जाए |
लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के अंतर्गत जंजगिरी मे जो ब्रिज़ निर्माण हो रहा है, उस पर ततपरता दिखाते हुए पूर्ण कराय जाने, एवं अगर ठेकेदार के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही होती हो तो कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया . इसके साथ ही साथ मनरेगा विभाग एवं आरइएस विभाग विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा सहित जानकारी ली गई. उक्त मौके पर विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन मौजूद रही.








