गुलाब देशमुख @ दुर्ग

आज, दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव के गौठान समिति को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मान मिला। ग्राम चंदखुरी उत्कृष्ट गौठानों में से एक है। यहां रीपा भी संचालित है। यह गांव उस समय चर्चा में आया था जब गौठान में वर्मी बना रही महिलाओं को केंचुआ उत्पादन के चलते महिला समूह को लाखों रुपए की आय प्राप्त हुई थी। उत्कृष्ट कार्य के चलते ₹ 50000 का चेक भी प्रदान किया गया।यह सम्मान गौठान अध्यक्ष मनोज चंद्राकर ने प्राप्त किया।
राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।
पुरस्कृत गौठान प्रबंधन समितियों में राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह, दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम हिर्री गौठान प्रबंधन समितियां शामिल हैं।
