गुलाब देशमुख/रिसाली/धारा न्यूज़
रिसाली (मरोदा) स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर प्रांगण में इस वर्ष 2 साल बाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहें हैं। लोग इस चैत्र नवरात्र का बखूबी लाभ उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में बीती रात दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा द्वारा झमाझम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार से लेकर, कर्मा, ददरिया, सुआ व आदिवासी नृत्य सहित बारहमासी गीत संगीत सुनकर लोग झूमते रहे।
राउत नाचा और गौरा गौरी दर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को मनमोहक और आकर्षक बना दिया।
हजारों की तादाद में भीड़ ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
हास्य नाटक ने शिक्षाप्रद संदेश के साथ लोगों का स्वस्थ मनोरंजन किया।
स्वर कोकिला रिंकी देवांगन के साथ, किरण वर्मा, जसवंत वर्मा, लिलेंद्र साहू ने अपने गायन से दर्शकों को मन मोहा।
मंच संचालक योगेश किरण साहू ने किया।
तो वहीं दुष्यंत हरमुख के संगीत से सजे रंग झरोखा परिवार ने अपने नाम के अनुरूप छतीसगढ़ी संस्कृति के विविध रंग व पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।