Dhaara News

सुबह सुबह महापौर पहुंची दशहरा मैदान, समस्या देखी समाधान के निर्देश भी दिए

रिसाली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के बीचो-बीच  स्थित दशहरा मैदान में पसरे गंदगी और बारिश के चलते खराब हुए पाथवे व जन समस्याओं को देखते हुए सुबह-सुबह महापौर शशि सिन्हा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि लोगों के चलने वाले पाथवे धसकने से लेकर योग लंगर परिसर में गंदगी पसरी है, जिसको  देखकर उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की। आपको बता दें कि दशहरा मैदान में रोजाना हजारों लोग नियमित व्यायाम और टहलने से लेकर हर दिन सैंकड़ों की संख्या में बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते भी हैं।

जिसको देखते हुए उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद स्वास्थ्य प्रभारी बृजेश परिहार ने तत्काल सफाई कर्मचारीयों को भेजा, तब साफ-सफाई की गई। तो वहीं लोगों से लंबी चर्चा भी की। दशहरा मैदान में रोजाना विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप नियमित रूप से होते रहते हैं जिसको देखते हुए लोगों को संधारण एवं निर्माण कार्यों के लिए आश्वस्त भी किया।
इस दौरान पीसीसी महामंत्री जितेंद्र साहू भी मौजूद थे उन्होंने भी जनता से संवाद किया और समस्याओं से रूबरू हुए उन्होंने जल्द ही समस्याओं के निराकरण की बात कही है।

उक्त मौके पर पार्षद जमुना ठाकुर, अशोक सिन्हा, योग लंगर के संस्थापक अशोक महेश्वरी, निगम की ओर से स्वास्थ्य प्रभारी बृजेश परिहार भी मौजूद थे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग