तीन जिले के किसान होंगे शामिल
@ dhaaranews

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले ग्राम निकुम में 14अप्रेल को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में प्रमुख रूप से दुर्ग,राजनांदगांव एंव बालोद तीनो जिला के किसान, मजदूर और महिलाओं की उपस्थिति होगी। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अंडा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ढालेश साहू ने बताया कि मनरेगा, आवास, पेंशन, सड़क निर्माण में मुआवजा, खाद, फसल बीमा कृषि ऋण के संदर्भ में व केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
तीनो जिले के लगभग 20 से 40 गांव में पंप्लेट वितरण किए गए हैं।
कार्यक्रम में एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष आई के वर्मा,जिलाध्यक्ष उत्तम चंद्राकर, प्रदेश महासचिव झाबेंद्र वैष्णव,निकुम से प्यारेलाल यादव,चिंगरी से खोमेन्द्र साहू प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
आपको बता दें कि छग प्रगतिशील किसान संगठन बीते 10 से 12 वर्षों से गैर राजनैतिक रूप से सक्रिय भूमिका अदा कर किसानों को अनेक योजनाओं का लाभ दिलवाया गया है लोगों के बीच जाकर, सरकार की गलत नीतियों पर समय-समय पर विरोध दर्ज कर नीति सुधार हेतु सिंचाई, बिजली, बोनस फसल बीमा की त्रुटियों से अवगत भी कराया जाता रहा है।
