रायपुर : में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में इस साल चार नए फ्लाईओवर और ओवरपास तैयार किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इन सभी परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है।
उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिली मंजूरी
इन विकास कार्यों को उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर मंजूरी दी गई है। विभाग का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।इन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे फ्लाईओवर
- जीई रोड पर गुरु तेज बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक तेलीबांधा तक फ्लाईओवर के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपये स्वीकृत
- रिंग रोड नंबर 2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपये मंजूर
- वीआईपी रोड स्थित फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपये की मंजूरी
- अटल पथ एक्सप्रेस वे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत








