Dhaara News

BREAKING : पूर्व जनपद अध्यक्ष संतोषी कृष्णा देशमुख भाजपा से निष्कासित, प्रदेश कार्यालय ने जारी किया आदेश

दुर्ग जनपद की पूर्व में अध्यक्ष रह चुकी और वर्तमान जनपद सदस्य संतोषी कृष्णा देशमुख को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश में पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है । यह निष्कासन उनके द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार रही कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन जो वर्तमान में जनपद अध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी इसे अनुशासन भंग करने की परिधि बताते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव जी के अनुशंसा पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वही उनके पति कृष्णा देशमुख भी भाजपा के सदस्य थे वे जनपद में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनको भी पार्टी से अपनी पत्नी को बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़वाने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रोहरा के हस्ताक्षर से आज जारी हुआ है।

आपको बता दे कि 2025 में हुए जनपद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारकर संतोषी देशमुख के पक्ष में समर्थन जाहिर किया था कांटे के मुकाबले में बाजी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कुलेश्वरी देवांगन के हाथ लगी थी। इस बीच उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के खेमे में आ गया था।

बहरहाल भारतीय जनता पार्टी ने कई जगहों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की लेकिन यह कार्रवाई बहुत दिन बाद की गई।

 

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment