Dhaara News

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर आज सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे, कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर धरना देने जा रहे हैं। वे अपनी ही सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में शनिवार को धरने पर बैठेंगे। कंवर की यह नाराजगी कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर है। वे शुक्रवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं और साफ कहा है कि जब तक कलेक्टर को नहीं हटाया जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

पूर्व गृह मंत्री ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं पर राज्य सरकार को शिकायत सौंपी थी। उनका आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं और शासन इस पर कोई कदम नहीं उठा रहा। कंवर ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना शुरू करेंगे।

इस बीच, राज्य शासन ने उनके शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, अब तक जांच के लिए आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभागायुक्त ने भी पुष्टि की है कि उन्हें अभी तक शासन से लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही जांच शुरू कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि सरकार ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कंवर के करीबी मानते हैं कि वे सरकार के रवैए से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि पूर्व में भी कंवर ने इसी मामले में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार वे आर-पार के मूड में हैं और शनिवार को रायपुर में उनके समर्थक भी धरने में शामिल होंगे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग