दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाला चौक जेवरा में चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और नगदी रकम जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाला चौक जेवरा में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की और चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश देशलहरे (21 वर्ष), रमेश कुमार साहू (61 वर्ष), हरि लाल पटेल (54 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम जेवरा तथा मोहित कुमार गायकवाड (26 वर्ष), निवासी डिपरापारा दुर्ग शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश के साथ नगदी रकम जब्त की, जिसमें पास एवं फड़ से कुल 990 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार अपराध जमानतीय होने के कारण आरोपियों को जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा चालान तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।








