
दुर्गा पूजा के पावन पर्व में क्षेत्र में विविध आयोजन हो रहे हैं. क्षेत्र के ग्राम अंडा के नवरत्न
दुर्गोत्सव समिति मिल पारा के तत्वाधान में प्रख्यात कलाकार और लोक गायक सुनील सोनी का आगमन होने जा रहा है. उनके आगमन का लोग इंतजार कर रहे हैं. उनके गाने छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई दशकों से खूब सुने जाते रहे हैं. आज छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के श्रोता उनके दिवाने हैं.
अंडा में सुनील सोनी नाईट कार्यक्रम की तैयारी समिति कर रही है इसके लिए खास मंच निर्माण कर उनके फैंस के लिए पार्किंग की तैयारी की जा रही है.








