Gurpurab 2025 date: गुरु नानक जयंती का सिख धर्म में विशेष महत्व है. सिख धर्म के लाेग इसे गुरुपर्व या गुरु नानक प्रकाश पर्व के रूप में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं. यह दिन सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में पूरे देश और दुनिया में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है. इस अवसर पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु निःस्वार्थ भाव से भाग लेते हैं.








