भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की बहुचर्चित भोजशाला विवाद पर बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर घोषित करते हुए कहा कि यह प्राचीन काल में संस्कृत शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। फैसले के बाद अब भोजशाला परिसर में केवल पूजा-अर्चना होगी।
इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने अपने आदेश में कहा कि भोजशाला परिसर का नियंत्रण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पास रहेगा। कोर्ट ने पूरे परिसर को मंदिर मानते हुए यह भी कहा कि सरकार यहां मूर्ति स्थापना कर सकती है।







