Dhaara News

जन अधिकार रैली में जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में पहुंचें सैकड़ो यु. कां कार्यकर्ता व पदाधिकारी

विधानसभा में पारित करने के बावजूद पिछले एक माह से ज्यादा समय से राज्यपाल द्वारा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर न करने के विरोध में कांग्रेस की जनअधिकार रैली में आज जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। आज के इस रैली में जयंत देशमुख के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी रायपुर पहुंचे। युवा कांग्रेसियों के साथ बड़ी तादाद में अलग अलग समाज के सैकड़ों नागरिक भी शामिल हुए।

आपको बता दे की रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आज दोपहर में कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया गया।आज आयोजित जन अधिकार रैली में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा नहीं चाहती कि जरूरतमंदों को उनका हक मिले और भाजपा के इशारे पर राज्यपाल आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही है। आरक्षण को कानून बनने से रोक लगाने में भाजपा अहम भूमिका निभाई रही है। वहीं राज्यपाल न तो बिल पर हस्ताक्षर कर रही है और न ही बिल को वापस लौटा रही है। रैली के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और बिल पर हस्ताक्षर करने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

आज के इस कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में प्रमुख रूप से पंकज सिंह विधानसभा महासचिव, कय्यूम खान, हेमंत साहू, यशवंत देशमुख विधानसभा महासचिव, सौगात गुप्ता, अनिल देशमुख, विकास साहू, राकेश वर्मा, अशोक मिश्रा, टीकम सिंह भास्कर, रामा वर्मा, अजय ठाकुर, कमलनारायण देशमुख, पुकेश्वर साह सहित सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग