Dhaara News

दुर्ग में “नौकरी के नाम पर 5 लाख ठगी, फिर मां से की मारपीट” – कांग्रेस के बड़े नेता से जुड़े परिवार पर गंभीर आरोप, पुलिस पर भी सवाल!


दुर्ग (छत्तीसगढ़), 20 फरवरी 2026: दुर्ग जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो राजनीतिक रस्साकशी और पैसे की ठगी का तड़का लगाकर काफी गरमा सकता है! शीतलापारा, रसमड़ा के निवासी संतोष रामटेके (पुत्र विजय रामटेके, उम्र 31) ने जिला पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी ठोक दी है, जिसमें कांग्रेस की पूर्व जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, यशवंत साहू और मोनिका साहू पर जमकर आरोप लगाए गए हैं। और हाँ, इसमें ट्विस्ट ये है कि लक्ष्मी साहू का नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से जुड़ा बताया जा रहा है – यानी मामला सिर्फ गांव का नहीं, बल्कि “बड़ा राजनीतिक कुनबा” वाला लग रहा है!

संतोष का दावा है – वो खुद कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, लक्ष्मी साहू से गांव के रिश्ते और पार्टी के एक ही सदस्य होने के कारण करीब थे। उन्होंने नौकरी दिलाने का लालच दिया, बदले में 5 लाख रुपये कई किश्तों में ठोक लिए। नौकरी? वो तो सपनों में भी नहीं आई! जब पैसा वापस मांगा तो खेल बदल गया – जातिगत गालियां, धमकियां, “रसमड़ा छोड़ दो वरना कुछ भी हो सकता है” जैसी चेतावनियां! इतना ही नहीं, लक्ष्मी साहू के परिवार ने उनकी मां चित्ररेखा रामटेके को कथित तौर पर पीटा भी – और ये सब वीडियो में कैद है!

शिकायत में और मसाला ये कि थाने में FIR कराई तो राजनीतिक दबाव से कमजोर कर दी गई या काउंटर FIR ठोक दी गई। संतोष ने पहले 3 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दी, 45 दिन बीत गए – कुछ नहीं हुआ! फिर 20 फरवरी को एसपी को आवेदन दिया, जिसमें पैसे वापसी के साथ परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। वीडियो, FIR कॉपी सब अटैच हैं।

अब सवाल ये है – क्या बड़ा राजनीतिक कनेक्शन पुलिस की कार्रवाई रोक रहा है? एक बड़े कांग्रेस नेता से जुड़े परिवार पर इतने गंभीर आरोप, लेकिन अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं? स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ रहा है, लोग बोल रहे हैं – “पैसे लूटो, मारपीट करो, और राजनीति का डंका बजाओ?”

बहरहाल हमने कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी साहू से इस मामले पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की है लेकिन उन्होंने व्हाट्सएप पर कोई जवाब नहीं दिया और फोन भी रिसीव नहीं किया ।

पुलिस अधीक्षक ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को फटकार भी लगाई है। और अब की मांग जोरों पर है – देखना ये है कि इस मामले में कितना बड़ा खुलासा करता है और किस राजनेता की भूमिका अंदर खाने से बाहर आने वाली है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment