भिलाई @ गुलाब

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ पोषण अभियान समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहें। छत्तीसगढ़ की पोषण अभियान समिति में भिलाई के भाजपा पार्षद दया सिंह भी हैं। वहीं उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकी अग्रवाल को भी सदस्य बनाया गया है। दया सिंह और रिंकी के कंधों पर भिलाई में इस अभियान को बेहतर ढंग से संचालन करने की जिम्मेदारी होगी। कल आयोजित हुई बैठक में साय ने कहा कि पोषण अभियान की तैयारी एक महत्वपूर्ण अभियान है। जिसमें अधिक से अधिक जनमानस को जोड़ने की जरूरत है। यह अभियान कुपोषण के खिलाफ कारगर हथियार है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए एवं इस अभियान की सफलता की कामना किया।
