

धारा न्यूज़/गुलाब देशमुख (एडिटर)
जय प्रकाश यादव बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साय के सहमति से शंभू गुप्ता (साहू) प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति किया गया है। इनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त हैं। हर्ष व्यक्त करने वालो में पूर्व पार्षद ललिता पिल्ले,रामकुमार गुप्ता, शरद बिजवे,गोवर्धन साहू,रामाशीष सिंह,मीना सोनी,विद्या शुक्ला ,मीना शुक्ला,दीपक बंजारे,भूपेश द्विवेदी,अमित सिंह,राजेश यादव,रामनाथ चौहान, कैलाश बाघ,दुर्गा यादव,कमला देवी,प्रमिला पाल,मीनाक्षी,आशीष चौहान सहित अन्य शामिल थे।
