Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा है. इसके आने के बाद आप मोबाइल नंबर की तरह ही अपना बैंक अकाउंट पोर्ट करा सकेंगे. यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार बैंक तो बदल पाएंगे लेकिन आपका अकाउंट नंबर वही रहेगा, जिससे पुराने बैंकिंग डिटेल्स अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.








