Korba Officers Liquor Party: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा में स्थित VIP रेस्ट हाउस में बिजली कंपनी के अधिकारियों की शराबखोरी का मामला सामने आया है. जब यहां ठहरे विधायक धर्मलाल कौशिक से मिलने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंच गए. उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ता कमरा नंबर एक में घुस गए और वहां अधिकारी जाम छलका रहे थे. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.







