Dhaara News

रायपुर में शुरू होगी ‘लखपति दीदी’ कार्यशाला, 11 राज्यों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 से 11 जुलाई तक लखपति दीदी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह क्षेत्रीय कार्यशाला दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला में देश के 11 राज्यों — मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश — के वरिष्ठ अधिकारी, आजीविका विशेषज्ञ, मिशन संचालक और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यशाला की शुरुआत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टीके अनिल, छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा और राज्य के सचिव भीम सिंह की उपस्थिति में होगी।

इस कार्यक्रम में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करने के केंद्र सरकार के मिशन के तहत, ग्रामीण महिलाओं के लिए आयवर्धन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, बाजार उपलब्धता और वेल्यू चेन निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही, स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे उन्हें व्यापक बाजार तक पहुंच मिले। वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय सचिव शैलेश कुमार सिंह और एमएसएमई सचिव एससीएल दास भी कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग