Dhaara News

राजस्व कार्यों में ढिलाई पड़ी भारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 8 तहसीलदारों को कलेक्टर का नोटिस

 सारंगढ़-बिलाईगढ़:  राजस्व कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व प्रकरणों के निपटारे, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन और समय-सीमा की बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिले के आठ तहसीलदारों और एक सहायक तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

नोटिस पाने वालों में उप तहसील कोसीर के तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, सारंगढ़ के तहसीलदार खोमन लाल ध्रुव, सहायक तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा, सरसीवा के तहसीलदार मोहन साहू, भटगांव की तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, बरमकेला के तहसीलदार पुष्पेंद्र राज, बिलाईगढ़ के तहसीलदार कमलेश सिदार और सरिया की तहसीलदार कोमल साहू शामिल हैं।

लापरवाही पर प्रशासन का सख्त संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व सेवाओं, किसान पंजीयन और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। तय समय में कार्यों का निष्पादन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment