Dhaara News

केरल से आए नेताओं और भाइयों ने जेल में ननों से की मुलाकात, धर्मांतरण के आरोपों को किया खारिज

 दुर्ग। मानव तस्करी एवं धर्म परिवर्तन के मामले मे जेल निहित दोनों नन से मिलने आज भी जनप्रतिनिधि केंद्रीय जेल में पहुंचे। अन्य प्रदेश से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनका हाल जाना और मामले के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद बाहर निकली सीपीएम नेता वृंदा करात ने कहा कि दोनों ही नन की तबीयत खराब है और उन्हें जमीन पर सुलाया जा रहा है। उन पर लगे आरोप भी बेबुनियाद है जो शिकायत दर्ज हुई है उसे वापस लेना चाहिए। बिना किसी बात को सुने और बिना पक्ष जाने हड़बड़ी में मामला दर्ज कर दिया गया है।
बुधवार की सुबह केंद्रीय जेल में सीपीआई के सांसद वृंदा करात, के. राधाकृष्णन, एनी राजा, ए.ए. रहीम, पी. सुनीर, जोश के. मनी का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर दोनों ही नन से चर्चा की और उनका हाल-चाल जाना।
सांसदों ने इस मामले को फर्जी और राजनीति से प्रेरित करार देते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बीजेपी की सरकार संकीर्ण मानसिकता को लेकर काम कर रही है। टीम ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जीआरपी के सामने ही उनके साथ झूमा झटकी की। छत्तीसगढ़ में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैविधायकगण भी पहुंचे थे मिलने : प्रतिनिधि मंडल द्वारा नन से मुलाकात कर लिए जाने के थोड़ी देर बाद केरल के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रोजिम जॉन, विधायक संजीव जोषक, आईसीसी के बृजेश, नन के भाई बाईज एवं सुदिश भी दोनों नन से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।
dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment