Dhaara News

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर: राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस बार तबादलों की सूची में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

कुल 183 शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का एक साथ स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। यह तबादले शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में प्रशासनिक जरूरतों और कार्य कुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा तबादलों की आधिकारिक सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

इस व्यापक फेरबदल को शिक्षा व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी स्थानांतरण किए जा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग