Dhaara News

नक्सली संगठन को बड़ा झटका: 1.5 करोड़ के इनामी भूपति सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया। भूपति बड़े कैडर का नक्सली माना जाता है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क से जुड़ा रहा है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भूपति ने सरकार के समक्ष हथियार समेत आत्मसमर्पण किया। उसके इस कदम के बाद नक्सली संगठन में आपसी मतभेद और फूट देखने को मिली। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से सुरक्षा बल फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं, ताकि उनके नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सके।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों में शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) भी शामिल हैं। कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और उनकी भूमिका गंभीर मानी जाती है।

यह घटना नक्सलवाद पर सरकार की सख्त कार्रवाई और “लोन वर्राटू” अभियान की सफलता को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि लगभग 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इसी अभियान के तहत 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, जिनमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थे। उस समूह में 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग