Dhaara News

गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, सोनाबेड़ा जंगल से भारी विस्फोटक बरामद

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर स्थित गरियाबंद जिले के सोनाबेड़ा अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ढेकुनपानी जंगल में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर बरामद किए गए हैं। यह सभी सामग्री संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल के भीतर छिपाकर रखी गई थी।सुरक्षा बलों ने समय रहते इन्हें जब्त कर संभावित खतरे को टाल दिया है। ओडिशा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप से जुड़ी सीआरपीएफ टीम द्वारा की गई। नियमित सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को यह विस्फोटक सामग्री मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया। नक्सली नेटवर्क की आशंका, सर्चिंग तेज घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामग्री नक्सली गतिविधियों या किसी छिपे हुए नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ओडिशा पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान बढ़ा दिया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जवान लगातार जंगल के अंदर सर्चिंग कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment

धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेटधड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेट