CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नक्सलियों की एक अवैध ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (विस्फोटक सामग्री निर्माण इकाई) को ध्वस्त कर दिया है। यह फैक्ट्री माओवादियों के हथियार निर्माण का एक अहम ठिकाना बताई जा रही थी।








