![](https://dhaaranews.com/wp-content/uploads/2023/11/MALLIKA-1024x768.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे सुकमा और महासमुंद दौरे पर हैं। वे यहां सभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वे दोपहर 12:30 बजे सुकमा में और दोपहर 2.30 बजे महासमुंद में सभा को संबोधित करेंगे।
![dhaaranews](https://secure.gravatar.com/avatar/da9f13bea4973e8058d9cfe47932c32e?s=96&r=g&d=https://dhaaranews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)