Dhaara News

Match 2: राजू सेवन ने गोरकापार इलेवन को हराया! ऑलराउंडर नरोत्तम बने मैच के सुपरहीरो! 🏆

🔥 प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट : दूसरा मुकाबला भी रहा रोमांचक! 🔥
राजू सेवन ने गोरकापार इलेवन को हराया!
ऑलराउंडर नरोत्तम बने मैच के सुपरहीरो! 🏆
प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच में राजू सेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का स्मार्ट फैसला लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी गोरकापार इलेवन की टीम के ओपनर आदित्य और डोरेलाल ने पारी की शुरुआत की।
पहला ओवर नरोत्तम ने डाला और धमाका हो गया – मात्र 1 ओवर में 22 रन बने और 1 विकेट भी गिरा! 💥
कुल 4 ओवर में गोरकापार इलेवन ने 93 रन बनाए और राजू सेवन को 94 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजू सेवन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 94 रन ठोककर जीत हासिल कर ली।
इस जीत के असली हीरो रहे नरोत्तम, जिन्होंने गेंद से कमाल किया और बल्ले से भी तूफान मचाया! सर्वाधिक रन बनाने वाले नरोत्तम को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। 👏👏
मैच के अंपायर रहे भूपेश साहू और नागेंद्र, जबकि धुआँधार कमेंट्री का जलवा बिखेरा लक्ष्मण यादव ने! 🎤
टूर्नामेंट में लगातार रोमांच! अगला मैच और भी धमाकेदार होने वाला है… 🔥🏏

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment