Dhaara News

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड 44 एवं 52 में बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

 

दुर्ग, । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा वार्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया।

दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में पहली बैठक *शाम 5 बजे वार्ड क्र. 44 गुरुघासीदास नगर* में एवं दूसरी बैठक *शाम 6:30 बजे वार्ड क्र. 52 बोरसी* में संपन्न हुई।

बैठक के मुख्य बिंदु:

1. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

2. सभी वार्ड एवं बूथों का रजिस्टर संधारित कर कार्यकर्ताओं की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

3. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।

4. केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि _”प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर वार्ड और बूथ को सक्रिय किया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, उनके सहयोग से हम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे।”_

बैठक में वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज कर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।

बैठक में विशेष रूप से राय सिंह ढीकोला, अजय शर्मा, प्रकाश जोशी,पोषण साहू, नंदा राऊत, भूपेंद्र वर्मा, ललित उके, सुभाष पाल, एमन साहू, बंटी नवरंग, महेंद्र बघेल, कन्या देशलहरे……………

जारीकर्ता

ललित उके

*सचिव, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग*

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment