Dhaara News

हमारे अबूझमाड़ के किसान भाइयो की जमीन वापसी के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन…

आज दुर्ग जिला कलेक्टर में छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन एवं पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अबूझमाड़ के किसान भाइयों की जमीन वापसी के लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया ।

सलवा जुडूम के दौर में राहत कैंपों में शरण लेने वाले आदिवासी किसान अपने पैतृक जमीन के दस्तावेज में किसी और का नाम दर्ज होने से परेशान हो गए मामला अबूझमाण भैरमगढ़ ब्लाक ग्राम बैल,धर्म,छोटेपल्ली वह मरकापाल का है जहां फर्जीवाड़ा कर सैकड़ों जमीन का बंदरबाँट कर दिया गया है। किसानों का सीधा आरोप है
फर्जीवाडा व धोखाघड़ी कर जमीनों का खरीद-फरोख्त किया गया हैं।

संगठन पीड़ित किसान भाइयों के साथ है राज्यपाल व मुख्यमंत्री से किसानों की जमीन वापसी एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। संरक्षित क्षेत्रों में गैर आदिवासियों के नाम जमीनों का हस्तांतरण बहुत ही चिंता का विषय है प्रदेश सरकार त्वरित संज्ञान लेकर छत्तीसगढ़ व आदिवासी किसान भाइयों की जमीनों के साथ फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करें ।

ज्ञापन देने राजेन्द्र परगनिया विधायक प्रतिनिधि, चंद्रभान सिंह ठाकुर पार्षद,अष्लेश मरावी चंद्रकला तारम,उमा सिंह, डालिया ढाले,ममता वर्मा,अन्नू जांगड़े उपस्थित रहे।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment