Dhaara News

MP News: भोपाल-इंदौर समेत चार संभागों में आज से गेहूं खरीदी शुरू, मंत्री और विधायक किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेंगे

MP News: मध्‍य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी आज से शुरू हो गई है. किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 प्रति क्विंटल मिलेगा. इसके साथ ही सरकार किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी देगी. गेहूं खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग 7 अप्रैल से शुरू हो गई थी. इस प्रक्रिया के तहत किसान अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित समय पर अपनी उपज बेच सकेंगे.

प्रदेश भर में 19 लाख 40 हजार किसानों ने गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. यह संख्या किसानों की बड़ी भागीदारी को दर्शाती है. गेहूं खरीदी के दौरान क्षेत्र के मंत्री और विधायक किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेंगे. इससे किसानों के सम्मान और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment