मध्य प्रदेश : में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस नए शेड्यूल के तहत अगले छह महीनों में कुल दस बड़ी परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की गई हैं। प्रारंभिक तौर पर इन परीक्षाओं के माध्यम से 3 हजार से अधिक रिक्त पद भरे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, पदों की पूरी जानकारी सामने आने पर यह संख्या और भी बढ़ सकती है।








