
दुर्ग, – पशुधन विकास विभाग, दुर्ग के तत्वावधान में आज ग्राम नगपुरा के सोमवार बाजार मैदान में विकासखंड स्तरीय पशु मेला का जोरदार आयोजन किया गया। इस मेले ने पशुपालकों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी।
मेले में उन्नत नस्ल की दुधारू गायें, बैल जोड़ियाँ, सुंदर बछड़े-बछियाएँ, दुधारू भैंसें, भैसा, पाड़ा-पाड़ियाँ, बकरे-बकरियाँ तथा मुर्गे-मुर्गियों का शानदार प्रदर्शन हुआ। साथ ही उन्नत हरे चारे की विभिन्न प्रजातियों का भी आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिससे किसानों को बेहतर चारा उत्पादन की नई तकनीकों की जानकारी मिली।
विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीक, नस्ल सुधार, पोषण प्रबंधन, रोग नियंत्रण एवं लाभकारी खेती के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे पशुपालकों में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग ने मेले को संबोधित करते हुए पशुपालकों को प्रोत्साहित किया और उन्नत पशुपालन अपनाने की अपील की।
विशेष रूप से उपस्थित रहे :
गिरेश साहू, जिला मंत्री, भाजपा बलराम कौशिक, पूर्व उपसरपंच, प्यारे लाल साहू, श्री खिलेंद्र साहू (पंच),श्रीमती वीणा यादव (पंच)
लवकुश यादव, श्री आत्म यादव
डॉ. चौरसिया, डॉ. मुखोपाध्याय, डॉ. डी. डी. झा, डॉ. संदीप मढ़रिया, डॉ. विक्रम तिवारी, डॉ. सौरभ योगी, डॉ. बंजारे
श्री उमेश तिवारी, श्री आर. एस. बघेल, श्री सुरेश साहू
यह पशु मेला ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।