Dhaara News

बीजापुर: सुरक्षाबलों के कैम्प पर नक्सली हमला ! 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर..! पढ़े पूरी ख़बर…

@ बीजापुर/ धारा न्यूज़

बीजापुर से नक्सली हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला कर दिया। नक्सली हमले में 4 जवान घायल हो गये। जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें रायपुर रिफर किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र स्थित दरभा स्थिति सीएएफ कैंप का हैं। जहां बीते रविवार करीब 11 बजे रात को नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसा दी। नक्सली हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई किया। जिसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

पूरे घटनाक्रम में सीएएफ के 4 जवान घायल हो गए। जिनमें 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। जबकि 2 जवानों की स्थिति सामान्य है। जिन्हें बीजापुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग