Dhaara News

‘सड़कों पर नमाज नहीं…’, CM योगी के बयान पर सपा का पलटवार, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर क्या बोले अखिलेश?

Roadside Prayer Controversy: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से भटकाने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘सड़क पर क्या करना है या नहीं करना है, इस पर कानून है. राजनीतिक स्कोरिंग नहीं होनी चाहिए. भाजपा सबसे बड़ी ‘अधर्मी पार्टी’ है.’ यानी अब यूपी में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है.

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, ‘वे (सीएम योगी) इस मुद्दे को उठा रहे हैं ताकि हमारी चर्चा अन्य मुद्दों पर दूसरी दिशा में जाए. जहां तक सड़कों का सवाल है, उन्हें चौड़ा किया जाना चाहिए.’ इस दौरान अखिलेश ने सवाल करते हुए पूछा, सड़कों पर नमाज कौन पढ़ रहा है? हमने भाजपा से सीखा है कि हम उनकी बातों में नहीं आएंगे. हम इन मुद्दों पर भटकने की बजाय नीट और अन्य मुद्दों के बारे में बात करेंगे.

क्या बोले थे सीएम योगी?

सीएम योगी ने कहा था कि अगर नमाज पढ़ने के लिए जगह कम पड़ रही है, तो शिफ्ट में पढे़ं, क्योंकि कानून सबके लिए बराबर है. सरकार पहले लोगों को समझाने का प्रयास करेगी. इस दौरान कोई कानून की भाषा को नहीं समझेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा. क्योंकि किसी को भी आम नागरिकों के रास्ते में बाधा डालने का अधिकार नहीं है.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment