Dhaara News

उत्तर भारत बाढ़ आपदा: पीएम मोदी करेंगे प्रभावित राज्यों का दौरा, बस्तर आने की संभावना

उत्तर भारत / में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तर भारत बाढ़ आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित

हिमाचल प्रदेश इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। अब तक 360 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, 1,087 सड़कें बंद हैं, 2,838 बिजली लाइनें और 509 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। अनुमान है कि 3,979 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

पंजाब और अन्य राज्यों की स्थिति

पंजाब में 23 जिलों के 1,900 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं। अब तक 43 लोगों की मौत और 1.71 लाख हेक्टेयर फसलों का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की है। जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी का जलस्तर घटने लगा है, जिससे राहत की उम्मीद बढ़ी है। वहीं, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भीषण भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

राहत और बचाव कार्य जारी

राजमार्ग अवरुद्ध, फसलें नष्ट और हजारों लोग फंसे हुए हैं। राज्य और केंद्र की एजेंसियां राहत सामग्री वितरण और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment