छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान भोजन रसोईया संयुक्त संघ पंजीयन क्रमांक-122201932934 कि ओदशानुसार छ.ग मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला दुर्ग के समस्त शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला के रसोईया प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत दिनांक 28.07.2025 को जिला स्तरीय एक दिवसीय हड़ताल रखा गया है। जिसमें 28.07.2025 को समस्त रसोईयों के द्वारा रैली निकालकर दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जायेगा
मांगे निम्न है।
1. रसोईयों को कलेक्टर दर मानदेय राशि प्रदान किया जाए।
2 रसोईयों को जिला दुर्ग के किसी भी स्कूल से कार्य से ना निकाला जाए ।
3. अंशकालीन को पूर्णकालीन किया जाए एवम साथ ही नियमिति करण किया जावे।








