Dhaara News

पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार को सुबह 11:56 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 9:41 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी, जो 27 अक्टूबर की सुबह 7:01 बजे तक रहेगी. सोमवार को सुबह 6:32 बजे सूर्योदय और शाम 5:48 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 5:49 बजे चंद्रोदय और सुबह 7:30 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. जब सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करते हैं या इस नक्षत्र में स्थित होते हैं, तो इसके विशेष और गहरे प्रभाव देखने को मिलते हैं. सोमवार दोपहर 2:15 बजे तक वज्र योग रहेगा, इसके बाद सिद्धि योग शुरू हो जाएगा.

अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो ये सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. सोमवार को सुबह 10:59 से दोपहर 12:28 बजे तक अमृतकाल रहेगा. पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल सुबह 7:57 बजे से 9:21 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. सोमवार को यमगंड काल सुबह 10:46 से 12:10 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 1:35 बजे से 2:59 बजे तक रहेगा.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment