Dhaara News

पंचांग: शुक्रवार को घर बनाने का ‘गोल्डन चांस’, इस शुभ मुहूर्त में शुरू किया काम तो बरसेगी बरकत!”

पंचांग : आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार, के दिन चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि हैं. यह तिथि नए निर्माण करने के साथ-साथ किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों के लिए अच्छी मानी जाती है.

6 मार्च का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : चैत्र
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष तृतीया
  4. दिन : शुक्रवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष तृतीया
  6. योग : गंड
  7. नक्षत्र : हस्त
  8. करण : विष्टि
  9. चंद्र राशि : कन्या
  10. सूर्य राशि : कुंभ
  11. सूर्योदय : 06:42 बजे
  12. सूर्यास्त : 06:23 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 09.14 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 08.01 बजे
  15. राहुकाल : 11:05 से 12:33
  16. यमगंड : 15:28 से 16:56

उद्योग और शिक्षा शुरू करने के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा है. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेना, उद्योग शुरू करना, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करना, यात्रा शुरू करना, दोस्तों से मिलना आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:05 से 12:33 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment

धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेटधड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम…कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट कि आप भी रह जाएंगे हैरान, देखें आज के रेट