Dhaara News

जून में पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम लेगा करवट, छत्तीसगढ़ में कई जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत से ही गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अगले 48 घंटों में मौसम करवट लेगा और बारिश के बाद लोगों को राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 11 जून से प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन व वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं 15 जून के आसपास पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.7°C बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। लेकिन, अगले 2 दिनों में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। यह दोनों ही परिस्थितियां छत्तीसगढ़ में मानसूनी बादलों के सक्रिय होने का संकेत दे रही हैं।

इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून को बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आंधी (40-60 KMPH) की संभावना है। वहीं बीजापुर , दक्षिण बस्तर दांतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर , कोंडागांव , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर , बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा में हल्की वर्षा की संभावना है।

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रहा। माना में 40.5, बिलासपुर में 41.7, पेंड्रारोड में 40.8, अंबिकापुर में 38.3, जगदलपुर में 35, और दुर्ग में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

जनता को सलाह दी गई है कि वे छतरी और रेनकोट तैयार रखें, क्योंकि आगामी दिनों में बारिश के साथ मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। किसानों और आमजन के लिए यह बारिश खेती की शुरुआत के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार
राज्य में 10 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवा और आंधी के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि राजधानी रायपुर शहर के लिए IMD का पूर्वानुमान है कि आज आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42°C और 29°C के आसपास रहने की संभावना है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग