Dhaara News

विश्व पर्यावरण दिवस पर गैलेक्सी हाइट्स, बोरसी में 100 से अधिक फलदार वृक्षों का रोपण

 

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर गैलेक्सी हाइट्स, बोरसी दुर्ग परिसर स्थित गार्डन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। फलदार वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी एवं लाभकारी भी सिद्ध होते हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में गैलेक्सी हाइट्स के अध्यक्ष श्री कुलेश्वर चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुसूया झा, कोषाध्यक्ष के.आर. साहू, सचिव तापस कर्मकार, उप सचिव ऋषभ शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य शशि साहू एवं हर्षवर्धन श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक रजक, गजानन नेताम, एम. कुमार, प्रेम प्रकाश हरमुख, रूपेंद्र यादव, राकेश ठाकुर, डॉ. अजय तिवारी, प्रवीण चंद्राकर, श्रीमती नम्रता सिंह ठाकुर, शैलजा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के सदस्य एवं निवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वृक्षारोपण अभियान को लेकर निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और इसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment