Dhaara News

धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने की तैयारी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान धर्मांतरण और चंगाई सभाओं को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ अब जल्द ही ऐसा कानून लाया जाएगा, जो देश का सबसे सशक्त कानून होगा। शर्मा ने कहा कि चंगाई सभा जैसी गतिविधियाँ लोगों को भ्रमित करने के लिए होती हैं, इसलिए इन्हें बंद किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए 3 से 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार लगाई। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को स्पष्ट संदेश दिया है कि जिनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उन्हें सुधार का यह आखिरी मौका दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ, तो कड़े निर्णय लिए जाएंगे।

वहीं, बिहार चुनाव में भाजपा नेताओं की भागीदारी पर कांग्रेस के बयान का जवाब देते हुए विजय शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि उनके नेताओं की पिछली पदयात्राओं का क्या परिणाम निकला। शर्मा ने कहा, “भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगी। सीटों का बंटवारा तय हो चुका है और सभी नेता पूरी ताकत से जुटे हैं।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “देखना यह है कि कांग्रेस इस बार बिहार में चुनाव लड़ेगी या फिर टिकट बेचेगी।”

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग