Raipur: राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक और रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने लेफ्ट टर्न फ्री नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है. अब अगर आपको किसी चौराहे से बाएं मुड़ना है, तो आपको सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अगर रास्ता साफ है, तो रेड सिग्नल में भी आप आराम से लेफ्ट टर्न ले सकते हैं. इससे ट्रैफिक का फ्लो बेहतर होगा और बेवजह की भीड़ कम होगी.
‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम क्या है?
- आसान भाषा में समझें तो लेफ्ट टर्न फ्री का मतलब है कि जो लोग सिर्फ बाएं मुड़ना चाहते हैं, उन्हें सिग्नल पर खड़े रहने की जरूरत नहीं है.
- पहले क्या होता था कि सभी गाड़ियां चाहे सीधा जाना हो या लेफ्ट एक ही लाइन में खड़ी हो जाती थीं, जिससे पीछे लंबा जाम लग जाता था.
- अब इस नियम से लेफ्ट जाने वाले वाहन सीधे निकल जाएंगे और सीधा जाने वालों के लिए रास्ता भी खुला रहेगा.








