Dhaara News

रवि पुष्य योग 2026: 1 नवंबर को खरीदारी का शुभ संयोग, सोना-चांदी से लेकर वाहन और मकान खरीदने के मुहूर्त जानें

Ravi Pushya Yog 2026: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी की तैयारी तेज हो गई है। धनतेरस और दिवाली से पहले लोग सोना-चांदी, वाहन, मकान और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने की योजना बना रहे है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को खरीदारी के लिए विशेष शुभ संयोग बन रहा है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग का निर्माण होगा। मान्यता है कि इस योग में खरीदी गई वस्तुएं सुख-समृद्धि का प्रतीक होती है। आइए जानते है इस दिन के शुभ मुहूर्त और किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना गया है।

1 नवंबर को बनेगा रवि पुष्य योग

ज्योतिष मठ संस्थान, भोपाल के पंचांग कार्यकर्ता पं. विनोद गौतम के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 5:39 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र पड़ने के कारण रवि पुष्य योग बनेगा।इसके साथ ही 1 नवंबर को सुबह 6:33 बजे से 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं में इन दोनों योगों को शुभ माना जाता है।

खरीदारी के लिए दो विशेष मुहूर्त

रवि पुष्य योग के दौरान खरीदारी के लिए दो खास समय बताए गए है। पं. गौतम के अनुसार, इन मुहूर्तों में शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना लाभकारी माना जाता है।

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:36 बजे से 6:02 बजे तक।

सोना-चांदी, मकान और वाहन खरीदना माना जाता है शुभ

पं. गौतम के अनुसार, 27 नक्षत्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इसके देवता देवगुरु बृहस्पति और स्वामी शनिदेव है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस नक्षत्र में किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देने वाला माना जाता है।इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना गया है। इसके अलावा नया वाहन, मकान, फ्लैट, जमीन और दुकान खरीदने के लिए भी इस दिन को अच्छा माना जाता है। कारोबारी लोग फैक्ट्री की मशीनरी जैसी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते है।

नया कारोबार शुरू करने के लिए भी शुभ अवसर

रवि पुष्य योग में व्यापारी नए बही-खाते शुरू कर सकते है। नई दुकान खोलने और कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों की शुरुआत के लिए भी यह संयोग शुभ माना गया है।वहीं, जिन लोगों का बजट बड़ी खरीदारी की अनुमति नहीं देता, वे श्री यंत्र, शंख, कौड़ी, चंदन, इत्र और मिट्टी के दीये जैसी वस्तुएं खरीद सकते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन वस्तुओं की खरीदारी भी इस दिन शुभ मानी जाती है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment