रिसाली , 31 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को बूथ क्रमांक 232 के कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों द्वारा दीपक निर्मलकर के निवास पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की खेल प्रतिभा, नवाचार, सामाजिक परिवर्तन एवं विकसित भारत के निर्माण में जन-भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कई नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने हैं। उन्होंने गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, विशाल टोके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया।
इसके साथ ही उन्होंने देशभर के युवा नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप्स और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति विश्व स्तर पर देश को नई पहचान दिला रही है।
कार्यक्रम में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे गुमनाम नायकों (Unsung Heroes) की प्रेरक कहानियों को भी साझा किया गया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ कार्य करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद रामकिशून विधि यादव जी (पार्षद वार्ड क्रमांक 13) नरेंद्र निर्मलकर (महामंत्री)
सोनू कुमार, चुनेंद्र कुमार, टिकेश्वरी चन्द्रवंशी (बुध अध्यक्ष), प्रेमीन साहू (बूथ सचिव), लक्ष्मी नंदेश्वर (बूथ प्रमुख), सद्भाम विश्वकर्मा, रंभा , बिसंतीन,सावित्री, निर्मलकर,बिदिरानी, बुधियारिन, सावित्री निर्मलकर,श्रीमती सावित्री विश्वकर्मा, सावित्री बाई,सूरज निहाल (व्हाट्सप प्रमुख), चैती बाई , सीमा देवी, बिंदिया रानी, लक्ष्मी निर्मलकर, रमा निर्मलकर,कुमारी वोनिधि सहित बूथ के अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।







